जख्मी किशोर का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
घटना का कारण स्पष्ट नहीं मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप बुधवार की दोपहर घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप मोबाइल छिनने का विरोध करने पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली बाएं हाथ में बांह के पास लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए कोरी गांव स्थित निजी ले जाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो.मैनुद्दीन का 17 वर्षीय पुत्र जन्नत हुसैन है। घटना की सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है। इधर जन्नत हुसैन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर वह आने गांव से कोरी गांव जा रहा था। जाने के क्रम में जैसे ही वह कोरी गांव स्थित नहर के पास पहुंचा। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश आ धमके और उसके पास रहे मोबाइल को छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उक्त बदमाशों में से एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए कोरी गांव स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी जन्नत हुसैन ने बदमाशों से अपने किसी भी दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
0 Comments