रिपोर्टर जितेंद्र कुमार
आरा: सलेमपुर में श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। आज हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद लिया तथा स्वामी जी का दर्शन किया। यज्ञ समिति के सदस्य द्वारा आज पूर्णाहुति के दिन भव्य भंडारी का आयोजन किया गया था। काफी दूर-दूर से लोग भंडारे में शामिल होने हेतु पहुंचे थे। एक तरफ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में लोग फेरी लगा रहे थे तथा दूसरे तरफ भव्य भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। पूर्णाहुति के पश्चात श्री स्वामी जी महाराज कारजा गांव पहुंचे यहां यज्ञ समिति के तरफ से तुलसी शालीग्राम विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें हिस्सा लेने काफी दूर-दूर से लोग आए हुए थे। काशी मथुरा आदि जगहों से आए हुए आचार्य लोगों ने तुलसी विवाह विधि विधान के साथ संपन्न कराया। जियर स्वामी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में कर्म की प्रधानता हमेशा महत्वपूर्ण होता है जैसा कर्म करेंगे वैसा फल पाएंगे और यही जीवन और मोक्ष के बीच का बंधन है। इसलिए मनुष्य को कभी गलत कार्यों में सम्मिलित नहीं होना चाहिए। विषम परिस्थिति में भी भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। भगवान श्रीमन नारायण का स्मरण करने से बड़ी से भी बड़ी विपत्ति का अंत हो जाता है। जिस घर में माता तुलसी का पूजन होता हो तथा भगवान श्रीमन नारायण शालिग्राम का पूजन होता हो उस घर में से दरिद्रता का नाश हो जाता है तथा घर पर माता लक्ष्मी व श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजू ओझा मुखिया। अमरनाथ सिंह शिक्षक, कोषाध्यक्ष महेश ओझा तथा सक्रिय सदस्य राजदेव, अतुल यादव, मनोज यादव, हरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सहीत काफी संख्या में ग्रामीण लोग लगे हुए हैं।
0 Comments