Ticker

6/recent/ticker-posts

आरा रोटी बैंक द्वारा मरीजों के बीच छठ प्रसाद लगातार तीसरे वर्ष वितरित

रिपोर्टर जितेंद्र कमार  
आरा: आरा रोटी बैंक के तत्वाधान स्थानीय सदर अस्पताल आरा में संतोष सिंह भारद्वाज, अखौरी दीपक बिहारी, सोनाली देवी, हर्षिता विक्रम ने "प्रसाद फॉर पेशेंट्स" कार्यक्रम की शुरुआत प्रसाद वितरण से की।
संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया आस्था के महापर्व छठ में वैसे मरीज जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है उनके बीच प्रसाद वितरण करना पुण्य की भागीदारी है। पिछले 2 वर्षों की तरह इस तीसरे वर्ष भी प्रसाद फॉर पेशेंट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  आरा रोटी बैंक की स्थापना 14 जनवरी 2019 को करने वाले धनुपरा ग्राम निवासी वर्तमान में सी के रोड चौधरियाना निवासी संतोष सिंह भारद्वाज ने कहा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रसाद वैसे भर्ती मरीजों के लिए है जो अपनी बीमारी के कारण न तो दिवाली की रौशनी देख पाए न ही छठ महापर्व पूजा को मना पाए ।ऐसे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच लगातार तीसरे वर्ष प्रसाद वितरण का अवसर मिलना सुखद है साथ ही प्रसाद वितरण करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
आरा रोटी बैंक की अध्यक्ष सोनाली देवी ने बतलाया हमारी संस्था की यह लगातार तीसरे वर्ष प्रसाद फॉर पेशेंट्स कार्यक्रम आयोजन कर इस बार लोक आस्था के महापर्व पर सदर अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों के बीच छठ का प्रसाद वितरण किया गया।आरा रोटी बैंक संस्था सामाजिक समरसता से वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने को सदैव प्रयासरत है।
अखौरी दीपक बिहारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों तक छठ का प्रसाद पहुंचाया गया।"प्रसाद फॉर पेशेंट्स" कार्यक्रम के तहत यह कार्य लगातार तीसरे वर्ष किया गया।सामाजिक संस्था आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों ने सदर अस्पताल पहुंच कर शुक्रवार को छठ का प्रसाद मरीजों के बीच वितरित किया।
संस्था के मुक्तिकांत ने कहा कई कारणों से कुछ लोग छठ महापर्व नहीं कर पाते है।इसे देखते हुए प्रसाद फॉर पेशेंट्स कार्यक्रम के तहत इन लोगों तक छठ का प्रसाद पहुंचाने का निर्णय लिया गया।भगवान भास्कर की कृपा से सभी लोग स्वस्थ रहे। "प्रसाद फॉर पेशेंट्स" कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनाली देवी, हर्षिता विक्रम, सुजाता कुमारी, नेहा सिंह, सपना, राकेश केशरी, मुक्तिकांत, राजीव रंजन, यशवीर, रौशन, विशाल, टूना जी, राजा, मनीष, दीपू आदि सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।धन्यवाद ज्ञापन राकेश केशरी ने दिया।

Post a Comment

0 Comments