Ticker

6/recent/ticker-posts

सोनिया गांधी का 78वाँ जन्मदिवस समारोह भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी में बड़े ही धूमधाम मना

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार 
आरा। स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन,आरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्ष त्याग की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी का 78वाँ जन्मदिवस समारोह भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम  के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। बाद में श्रीमती सोनिया गांधी के जीवन चरित्र और राजनीतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म 09 दिसंबर 1946 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। राजीव गांधी की पत्नी के रूप में वे 1968 में भारत आईं, किंतु राजनीति में उनकी सक्रियता राजीव गांधी की मृत्यु के पश्चात शुरू हुई। 1991 से 1997 तक छह साल वे राजनीति से दूर तटस्थ और मौन रहीं, जिसको लेकर विपक्ष उन्हें गूंगी गुड़िया कहने और समझने लगी थी। कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में 1998 में प्रवेश करने के बाद वे फिर पीछे मुड़कर नहीं देखी। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सोनिया गांधी के नाम और उनके रणचंडी रूप से भयभीत रहने लगा। श्रीमती सोनिया गांधी रायबरेली सीट से 1999 से लगातार जीतती रही। 2024 के चुनाव में रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़े और जीते। आज भी सोनिया गांधी राज्य सभा सदस्य हैं। पिछले तीन दशकों से सोनिया गांधी देश की संसदीय राजनीति में छाई हुई हैं। अभी भी कांग्रेस में उनके बिना पार्टी की कल्पना अधूरी है।

जन्मदिवस समारोह में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, घनश्याम उपाध्याय, श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, पन्नग त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ झुन्नू, लाल शरण सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, बीरेंद्र मिश्रा, प्रभा सिंह यादव, देव कुमार सिंह, रामानुज दुबे, घनश्याम कुमार चौधरी, लालमोहन सिंह, सूर्य प्रकाश, शिव शंकर चौबे, श्रीकांत राय, कुंज बिहारी उपाध्याय, गजेंद्र चौधरी, राजू कुमार पाठक, रोहित तिवारी, सोनू तिवारी, विवेक तिवारी,  लुटावन राम चौरसिया, शिव कुमार सिंह वीरेंद्र प्रसाद, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments