Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कमिटी के द्वारा देश के गृहमंत्री अमित साह का पुतला दहन

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार 
आरा। देश के गृहमंत्री अमित साह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जिला समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर मूर्ति के समक्ष देश के गृहमंत्री अमित साह का पुतला दहन किया गया। बाद में सभा को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि जिस तरह से अमित शाह ने लोकतंत्र के मंदिर में बाबा साहेब को अपमानित किया हैं, वो एक कुंठा और द्वेष से भरे मानसिकता वाला व्यक्ति ही कर सकता है। गृहमंत्री जैसे पद पर विराजमान व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता का सरेआम अपमान करना बताता है कि BJP के नेताओं में गरीबों और दलितों के प्रति कितनी नफरत और घृणा भरी है। अब देश के दलितों, शोषितों और आदिवासियों को ये सोचना पड़ेगा कि वो उन्हें अधिकार और न्याय दिलाने वाले बाबा साहेब के साथ हैं या बाबा साहेब का अपमान करने वाले BJP-RSS के साथ हैं। हम देश के राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि ऐसे निरंकुश और अव्यवहारिक देश के गृह मंत्री को अविलंब उसके पद से बर्खास्त करें अन्यथा आने वाले समय में देश स्तर पर एक बहुत बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा, जिसकी सारी जवाब देही केंद्र सरकार की होंगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, घनश्याम उपाध्याय, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार अंजनी, राकेश कुमार त्रिपाठी, बीरेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, पन्नग त्रिपाठी, शिव शंकर चौबे, कृष्ण कांत पांडेय, डॉ भानु प्रकाश सिंह, प्रमोद राय, देव कुमार सिंह, रामानुज दुबे, नर्वदेश्वर ओझा, सूर्य प्रकाश, चितरंजन सिंह मुन्ना, रविन्द्र राम उर्फ रवि राम, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, शिवनाथ पासवान, आनंद तिवारी, रमेश शर्मा, ददन चौधरी, रोहित तिवारी, अंशु पाठक, मोहमद आरिफ़, रोहित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments