Ticker

6/recent/ticker-posts

दोघरा में होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा।* पांच हजार से ऊपर माता -बहने की अपने माथे पर कलश धारण।* आकर्षन का केंद्र बिंदु रहा हाथी घोड़ा,ऊंट, गाजा बाजा * दिनांक 16 फरवरी से काशी के यज्ञाचार्य पंडित डाक्टर भूपेंद्र पांडे और सहयोगियों के द्वारा यजमान को कराया जाएगा मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अरणि मंथन

समदाता जितेंद्र कुमार 
आरा। परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज के नेतृत्व में बिहिया चौरास्ता से पूर्व जीओ पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ की आज भव्य शोभायात्रा हाथी , घोड़ा गाड़ी गाजा बाजा के साथ निकाली गई। वहीं मुख्य रथ पर संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज आरुढ थे। शोभायात्रा से पूर्व श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि जीव जब कलश यात्रा में चलते रहता हैं तो उस स्थिति में आपका जीव का पैर गर्म हो जाता है और माथे पर कलश लेने से माता ठंढा हो जाता है जिससे जीव रोगमुक्त हो जाता है। कीप योर फिट वार्म एंड हेड कूल।मेक्स द मेन डाक्टर्स फूल वहीं संतश्री ने कहा कि एक पर एक जोड़ने से ग्यारह हो जाता है।यदि उसमें एक -एक जोड़ते रहा जाए तो वह असंख्य हो जाता है।उसी तरह से शोभायात्रा में जितने लोग अपने माथे पर कलश लेते हैं तो वह भी असंख्य हो जाता है। जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं।यह प्रथा सनातन युग के समय से ही चला आ रहा है। इसलिए जीव को कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। श्रीविष्णु महायज्ञ में शामिल होने से जीव को सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।यही नहीं जो जीव श्रीविष्णु महायज्ञ में शामिल होता है उसके साथ -साथ उसके पूरे परिवार का कल्याण होता है। इसके बाद यह भव्य शोभायात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर दोघरा, बिहिया चौरास्ता, जगदीशपुर -बिहिया रोड, होते हुए डाक-बंगला चौक स्थित राधे कृष्ण मंदिर पहुंची। जहां पर मंदिर के पुजारी के द्वारा संतश्री की भव्य महाआरती हुई। वहां से पुनः श्रद्धालु कलश में जल भरकर माथे पर लिए बिहिया जगदीशपुर रोड, बिहिया चौरास्ता,दोघरा होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची।
करीब 5000 माता -बहने अपने माथे पर कलश लिए भक्ति गीतों पर रामजी की सेना चली,हर-हर महादेव,आदि धुनों पर थिरकती हुई देवराहा बाबा की जय, संतश्रीदेवराहाशिवनाथ दासजी महाराज की जय , श्रीविष्णु महायज्ञ की जय आदि का गगनभेदी उद्घोष कर रही थी। जिससे संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा।
जिस रास्ते से शोभायात्रा गुजर रही थी। वहीं से माता -बहने शामिल हो रही थी। जिससे शोभायात्रा विशाल कारवां का रुप धारण कर लिया।
जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों के लिए लोग मुरब्बा,पेड़ा और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं बिहिया -जगदीशपुर रोड में स्थित दूजा महावीर क्लिनिक के संचालक तेज नारायण सिंह ने श्रद्धालु भक्तों के सेवार्थ हलुआ, मुरब्बा और पेयजल की।तो डाक-बंगला चौक पर हीरालाल साह के द्वारा श्रद्धालु भक्तों के सेवार्थ पेड़ा, हलुआ और पेयजल की व्यवस्था किए। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह,उपाध्यक्ष सह रामनवमी शोभायात्रा समिति के महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, यज्ञ समिति के सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव उदय सिंह,विजय आनंद, हरेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह,राजू यादव, सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। जिससे यह शोभायात्रा भव्य हो गया। वहीं इस महायज्ञ में जिला प्रशासन और मीडिया बंधुओं की भूमिका सराहनीय रही।

Post a Comment

0 Comments