आरा। की आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में स्थानीय रेडक्रॉस सोसायटी में 8वाँ रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आरा मेयर इंदु देवी, जिला स्वास्थ्य समिति के डॉ रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक अश्वनी कुमार, मेजर राणा प्रताप सिंह व आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आरा मेयर इंदु देवी ने कहा आरा रोटी बैंक शहर के लिए गौरव है। आज रक्तदान को जिले के प्रखंड स्तर के हर पंचायत तक ले जाने की जरूरत है। शहर के युवाओं से अपील है कि रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक डॉ रवि रंजन ने बतलाया रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है साथ ही समाज को कुछ वापस करने का सबसे बेहतर तरीका है।आरा रोटी बैंक की कार्यप्रणाली वाकई काबिले तारीफ है जहां समाज के अंतिम पायदान के तबके के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है।रक्तदान के लिए जिले में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है फिर भी बहुत सारे लोगों को डर लगता है तो हमारा कर्तव्य है कि हमलोग उन्हें जागरूक करे।
आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14जून 1997 से विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की गई जिससे समाज में रक्तदान को लेकर नई चेतना आ सके और उसी का परिणाम है कि आज समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है।उन्होंने कहा संस्था के सदस्यों के द्वारा हर वर्ष की 13 मार्च को रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जैसा कि विदित हो आरा रोटी बैंक विगत 8वर्षों से समाज में जरूरतमंदों को मुख्यधारा में जोड़ते आ रहा है साथ ही आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जाएगा। आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने कहा आरा रोटी बैंक ससमय किसी भी जरूरतमंद के रक्तदान की जरूरत को पूरा करता आ रहा है जहां आज संस्था के सदस्यों के द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया साथ ही अपील की गई रक्तदान को लेकर समाज में भ्रांतियां को आज दूर करने की जरूरत है। आरा रोटी बैंक के वरीय सदस्य रौशन सोनी ने कहा आरा रोटी बैंक समाज के सर्वांगीण विकाश के लिए लंबे समय से प्रतिबद्ध है साथ ही आने वाले समय में जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के लिए भी कार्य करने को अग्रसर रहेगा।साथ ही जल्द जिले में जल्द रक्तदान को लेकर जागरूकता शिविर आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में किया जाएगा। रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने में आरा रोटी बैंक की सोनाली देवी, कल्याणी सिंह, मुक्तिकांत, सुजाता कुमारी, अखौरी दीपक बिहारी, रितेश साह, राकेश केशरी, विशाल सोनी, रौशन सोनी, राजा सोनी, टोनू सोनी, मनीष सिंह, अमिताभ शंकर, दिवेश सिंह, प्रभात कुमार, आकाश सिंह, राहुल आनंद, उज्जवल, अभिषेक, अंकित, राजीव रंजन, दीपू, श्रुति अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन अखौरी दीपक बिहारी ने किया।
0 Comments