Ticker

6/recent/ticker-posts

संकल्प का कोई विकल्प नही होता, सेवा नियमितता बहाल करे राज्य सरकार -- मंटु

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ,भोजपुर इकाई द्वारा पुष्प वाटिका, आरा में संघर्ष सह् संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, मुख्य अतिथि प्रोफेसर विश्वनाथ ठाकुर, बीड़ी कालेज बिहिया एवं जिला कमिटी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवं संचालन संदेश के प्रखण्ड अध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विश्वनाथ ठाकुर मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि 24 दिसम्बर 2005 को अहिंसात्मक तरिके से आन्दोलन कर रहे शिक्षा मित्रों पर तत्कालीन सरकार द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। जिससे हजारों लोग बुरी तरह घायल हुए थे और सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जो अभी भी चल रहा है। संघ ने इसे नौकरी पर्यन्त संघर्ष दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। संघर्ष का 19 वां वर्षगांठ धुम- धाम से मनाया गया। 
जिलाध्यक्ष मंटु ने बताया कि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित होकर अपनी अस्मिता और प्रतिष्ठा के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नही होता।अतएव सभी शिक्षक संकल्प लें कि शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाली सरकार को 2025 में उखाड़ फेंके। उन्होंने बताया कि 2005 में संघर्ष के बदौलत ही हमारा नियोजन वाद समाप्त हुआ और 60 वर्ष की नौकरी और मानदेय के रुप में 4000 देने की घोषणा तत्कालीन सरकार के द्वारा किया गया था। जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद एवं जिला महासचिव सह् मीडिया प्रभारी मोहम्मद शौकत अली ने कहा कि शिक्षको के द्वारा दी जा रही शिक्षा से समाज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता है। लेकिन सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विश्वनाथ ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षकों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करती है,जो कतई संभव नही है। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, संजय कुमार सिंह, सदाकत हुसैन, नन्द किशोर सिंह, जिला महासचिव सह् मीडिया प्रभारी मोहम्मद शौकत अली, जिला सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप, निर्भय कुमार सिंह, रितेश कुमार, सत्येन्द्र दुबे, राणा जी सिंह, विजय सिंह, लाल बाबु सिंह, संतोष कुमार, सचिव जयप्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र यादव, विजय सिंह, हरेन्द्र कुमार, शिक्षक गणपति प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा, हरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार रंजन, शशीभुषण पाल, प्रेमजीत, विनय कुमार यादव, चन्द्रभानु पाण्डेय, अनिल कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शिक्षिका मधु लता, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments