आरा। महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में स्वीप चुनाव जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कार्यालय से प्रिंस कुमार एवं अभिमन्यु कुमार निरीक्षण हेतु पहुंचे, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर भोजपुर जिले की आइकॉन सौम्या आनंद ने छात्राओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया तथा उन्हें शपथ दिलाई कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने रंगोलियों के माध्यम से संदेश दिया— “इस दिवाली लोकतंत्र का पर्व मनाएं।” रंगोली प्रतियोगिता में प्रियांशी कुमारी, कोमल कुमारी एवं रौशनी कुमारी ने हिस्सा लिया एवं निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, कल्पना कुमारी, मुस्कान कुमारी, निशा कुमारी, रेखा कुमारी, नीतू कुमारी, तस्कीन खातून, मनीषा कुमारी, आशा खातून एवं शहजादी ने भाग लिया। इसके लिए प्रधानाचार्य प्रोफेसर एन. पी. पालित ने छात्राओं की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। यह समूचा कार्यक्रम एम.एम.महिला कॉलेज एन.एस.एस की कार्यक्रम पदाधिकारी यूनिट 1 की डॉ. स्मृति चौधरी और यूनिट 2 की डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
0 Comments