Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्र हित में विद्यार्थी परिषद् द्वारा 16 सूत्री मांग पर सोपा गया प्राचार्य को

आरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एस.बी कॉलेज इकाई द्वारा इकाई अध्यक्ष उज्वल तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा सिंह से मिलकर 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कॉलेज अध्यक्ष उज्वल तिवारी ने बताया छात्र हित में  विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर आज कॉलेज इकाई द्वारा प्राचार्य महोदया से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया। प्राचार्य द्वारा जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया है। वही नगर मंत्री राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि तय समय सीमा के अंदर सभी मांगों को अगर पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद् चरण-बद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वही प्राचार्य डॉ आभा सिंह द्वारा बता गया कि अधिकतम समस्याओं को आगामी 2 महीनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। 16 सूत्री मांग निम्न प्रकार से है:
1. सभी छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए स्मार्ट आई.डी कार्ड की व्यवस्था हो और महाविद्यालय परिसर में आई. कार्ड के साथ प्रवेश अनिवार्य किया जाय।
2. सभी विषयों की कक्षा का ससमय संचालन हो।
3 महाविद्यालय में वाई-फाई की व्यवस्था सुचारू ढंग से की जाए।
4. व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए महाविद्यालय स्तर पर प्लेसमेंट सेल का गठन हो तथा समय-समय पर सेमिनार का भी आयोजन किया जाए।
5. खातक (न्यू कोर्स) की आंतरिक परीक्षाओं के लिए सभी विभाग का एक साथ रूटिंग जारी किया जाए।
6. N.S.S के सूची अनुसार कार्यक्रम एवं विशेष आवासीय शिबिर का आयोजन किया जाए तथा सभी खेल से संबंधित आवश्यक खेल सामग्री अभिलंब उपलब्ध कराया जाए। 
 7.  छात्रो को चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध कराया जाए।
8 पार्किंग का एक स्थान चिन्हित किया जाए, ताकि छात्रों को आवागमन में समस्या न हो।
9. लैबोरेटरी में आवश्यक केमिकल तथा अन्य सामग्रियों को जल्द उपलब्ध कराए जाएं।
10. पुस्तकालय समय के अनुसार खुले तथा नए पाठ्यक्रम (व्यावसायिक पाठ्यक्रम सहित) के तहत नई पुस्तके एवं Wifi की सुविधा भी छात्रों को उपलब्ध कराई जाए।
11. मूलभूत सुविधा जैसे शौचालय, पानी, लाइट आदि की उचित व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए।
12. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए।
13. C.L.C के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाए तथा अधिकतम तीन दिनों के अंदर छात्रों को C.L.C प्रदान किया जाए।
14. विषयवार और सत्रों के हिसाब से दो या उससे अधिक छात्रों की सूची बनाकर महाविद्यालय की ओर से उनके शैक्षणिक परिभ्रमण की व्यवस्था समय-समय पर की जाए।
15. छात्र तथा छात्राओं के नामांकन तथा परीक्षा फार्म जमा करने सबंधित अलग-अलग काउंटर्स की व्यवस्था की जाए।
16. वर्षों से बंद पड़े सेहत केंद्र तथा GYM को अविलंब खोला जाए।
वही मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से गौरव कुमार,अंशुमान कुमार, विकाश कुमार,सुंदरम तिवारी,खुशी कुमार ,रवि कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments