Ticker

6/recent/ticker-posts

मानस हंस ब्यास राधकिशुन यादव के पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पुण्यतिथि समारोह

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में मानस हंस ब्यास राधकिशुन यादव के पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पुण्यतिथि समारोह अखील भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के उद्घाटन माननीयपूर्व विधान पार्षद लालदास राय, गायन मंडली के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव एवं लोजपा के जिला अध्यक्ष राजजेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने सम्बोधन में पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि मानस हंस ब्यास सुदर्शन यादव पुराने शाहबाद वर्तमान के बक्सर जिला के निवासी थे। लेकिन उन्होंने अपने गायन के माध्यम से पूरे देश में उनकी ख्याति अर्जित की थी। ब्यास गोपाल राय ने कहा कि गुरु जी के आज देन है। कि हमारे जैसा साधारण ब्यक्ति को समाज में ख्याति प्राप्त हुई है। कृष्ण गायन मंडली के अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने कहा कि मानस हंस ब्यास राधकिशुन यादव महाभारत और रामायण के प्रसंग को अपने प्रस्तुति में पात्र के चित्रण करते थे तो लोगो मे उमंग भर जाता था। उनकी मृत्यु से संगीत के दुनिया में काफी रिक्तियां रह गयी है। समारोह के सम्बोधित करने वाले लोगो मे समाज सेवी अजय यादव, राजेन्द्र त्यागी, डॉ रधुबर चन्द्रवँशी, प्रो विजय सिंह मुखिया, जितेंन्द्र यादव, चन्दन यादव मुखिया, प्रतिनिधि बबन पंडित ब्यास, अमरदीप प्रसाद ब्यास, अमर यादव ब्यास, सरोज यादव, सुदर्शन यादव, जयराम यादव, भुनेश्वर यादव ब्यास, उपेन्द्र यादव ब्यास, तारकेश्वर ब्यास, रामबाबू, रोहित ब्यास, महेंद्र यादव ब्यास, गिरघर ब्यास, लालजी सहोदर, छकन यादव, पिंटू ब्यास, देवेन ब्यास, कुणाल ब्यास, सूरज यादव, नागा ब्यास, मिथलेश ब्यास, कविराज यादव ब्यास, श्रीराम यादव, तुलसी सिंह, अनिल सिंह, उपेन्द्र सिंह ब्यास, बीरेंद्र धर्मेंद्र, धाकड़ सहित सैकड़ों उनके शिष्य उपस्थित थे। समारोह में आगमी साल भव्य ठंग से पुण्यतिथि स्मृति दिवस मनाने तथा उनका आदम कद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Post a Comment

0 Comments