Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवा मय और राममय हुआ आरा।जयश्रीराम के उद्घोष से गूँजा आरा शहर

समदाता जितेंद्र कुमार 
आरा। श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज के नेतृत्व में आज आरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत  रामगढिय़ा में भगवान श्रीराम और संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज की महाआरती से हुई।महाआरती के बाद संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने रामगढिय़ा में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीधाम अयोध्या और आरा का एकीकरण हो गया है।आज श्री रामभक्तो के उमड़े हुए जनसैलाब को देखकर मुझे यह समझ ही नहीं आता कि मैं अयोध्या में हूं या फिर आरा में।दिसि अरु बिदिसि पंथ नहीं सूझा।को मैं चलेऊं कहां नहीं बूझा।संतश्री ने आगे कहा कि भक्त सुतीक्ष्ण को हर जगह सिर्फ भगवान राम ही दिखाई देते थे। अनेकों स्थान से श्रद्धालु भक्त भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। इससे सम्पूर्ण आरा राममय हो गया है।आज हमें भक्त और भगवान का महामिलन देखने को मिला।हम धन्य हो गया। इसके बाद जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ यह भव्य शोभायात्रा रामगढिय़ा से बडी चौक,गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बडी मठिया, महादेवा,धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन रोड, एसपी कोठी, ब्लॉक रोड, कतिरा, पकडी चौक, जज कोठी होते हुए रमना मैदान पहुंची ।वहीं इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया,कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,सचिव सुधीर जी,रथ सजावट प्रमुख अनिल जी,उपाध्यक्ष सह ग्रामीण अध्यक्ष सन्नी पांडे, उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश,, शहर सजावट प्रमुख बादल जालान, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, झांकी प्रमुख शंभू सिंह सह प्रमुख हरिओम जी, आचार्य धर्मेन्द्र जी,अखंडानंदजी महाराज,अशोक तिवारी,हर्ष राज मंगलम, स्टार प्रचारक सरोज पांडेय, रोहित सिंह बजरंगी सहित समिति के सभी सदस्य थे।
जयश्रीराम, हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा की भक्ति गीतों पर रामभक्त थिरकते रहे।वहीं सड़क के दोनों किनारों पर खडे होकर महिला-पुरुष पुष्प वर्षा करते रहे।वहीं पर जगह-जगह रामभक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती कर रहे थे।
जगह-जगह रामभक्तों के सेवार्थ विभिन्न जगहों पर पानी-शरबत, मिठाई, हलुआ आदि का प्रसाद रामभक्तों को खिला रहे थे।वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि हमलोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव मना रहे हैं।इस बार की शोभायात्रा में पिछले वर्षों की तुलना में काफी रामभक्त शामिल हुए हैं।इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूँ।साथ ही साथ मैं प्रशासन और मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देता हूँ।
वहीं इस भव्य शोभायात्रा में बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डुमरांव विधायक राहुल जी, संदेश विधायक राधाचरण सेठजी सहित सभी रामभक्तो ने  संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज के चरणों को स्पर्श कर अपने और समस्त जनता के लिए आशीर्वाद मांगा।

Post a Comment

0 Comments