Ticker

6/recent/ticker-posts

पारस हेल्थ ने बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में लाया बड़ा बदलाव, अत्याधुनिक सुविधाओं से सशक्त हुआ प्रदेश

जिला संवाददाता जितेंद्र कुमार 
आरा। पारस हेल्थ ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषों और समर्पित चिकित्सा टीम के साथ पारस हेल्थ राज्य के मरीजी को महानगरों जैसी सुविधाएं यहीं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में अब रोबोटिक सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और लिवर ट्रांसप्लांट जैती जटिल और उन्नत प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इसके साथ ही स्ट्रोक के मरीजों के लिए डेडिकेटेड स्ट्रॉक एम्बुलेंस की विशेष सुविधा शुरू की गई है, जिससे आपात स्थिति में गोल्डन आवर' के भीतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। कैंसर उपचार के क्षेत्र में भी पारस हेल्थ ने अत्याधुनिक मशीन जैसे PET-CT और LINAC की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे सटीक जांच और प्रभावी रेडियोथेरेपी संभव हो पा रही है। अस्पताल में 108 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24x7 मरीजों की सेवा में समर्पित है। इस अवसर पर पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 'पारस हेल्थ का उद्देश्य बिहार के लोगों को उच्चस्तरीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने राज्य में उपलब्ध कराना है। हमने रोबोटिक सर्जरी से लेकर ट्रांसप्लाट और आधुनिक कैंसर उपचार तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत तकनीक के माध्यम से हम गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुलभ इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में भी हन स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और विस्तार करते रहेंगे।"पारस हेल्थ की इन पहलों से बिहार के मरीजों को अब बेहतर उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

पारस एचएमआरआई के बारे में

पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments