आरा। श्री रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आरा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसके सफल होने के बाद इस अवसर पर शोभायात्रा झांकी पुरस्कार वितरण एवं सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। शोभायात्रा का नेतृत्व श्री रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने किया। उनके मार्गदर्शन में निकाली गई इस भव्य यात्रा में हजारों राम भक्त शामिल हुए। पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भव्य भोज का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा कि हम राम के हैं और राम हमारे हैं इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा के बिना इस प्रकार का आयोजन संभव नहीं है, और उन्हीं के आशीर्वाद से यह भव्य शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।
0 Comments